मुर्गे संबंधी शकुन

  1. मुर्गे का प्रात:काल देहली पर चढ़कर बोलना लाभकारी होता है I
  2. सुबह घर से निकलते ही मुर्गे का बायीं ओर से दायीं ओर आना शुभ है I
  3. यात्रा काल में मुर्गे का सामने आना शुभ होता है I
  4. यदि पीठ पीछे आकर अचानक से बोलें तो भय एवं कष्ट की प्राप्ति होती है I
  5. शाम के समय घर लौटते हुए मुर्गा बोलें तो रोग बढ़ते हैं I
  6. सुबह के समय सामने से आती हुई मुर्गी गृहस्थ सुख को देती है किन्तु शाम के समय सामने आना गृहक्लेश को दर्शाता है I
  7. यात्रा से लौटते समय मुर्गा मुर्गी का जोड़ा परस्पर स्नेहरत हो तो यह शकुन सारे मनोरथों को सफल करता है I